विधायक रामबिलास मीना ने 36 वी जिला स्तरीय महिला शिक्षक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का उद्घाटन किया

लालसोट उपखंड के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुंदरपुर में जिला स्तरीय महिला शिक्षक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक श्री रामविलास मीणा के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण मीना ने की, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगर पालिका सभापति प्रतिनिधि सोनू बिनोरी, भाजपा वरिष्ठ नेता शंभू लाल शर्मा कुई वाला, राम प्रसाद मीणा जिला परिषद सदस्य, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनिल बुर्जा , भाजपा मंडल अध्यक्ष राम सिंह मीणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बलराम बेरवा, सतपाल मीणा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बिहारी लाल वर्मा, रिसोर्स पर्सन अभिनंदन त्रिवेदी, प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता परीक्षित शर्मा, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के अध्यक्ष अविनाश शर्मा, बृजेश तिवारी आदि रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री राम विलास मीणा ने विद्यालय चारदीवारी निर्माण के लिए 10 लख रुपए की घोषणा की तथा अपने उद्बोधन में कहा कि महिला शिक्षक अपने अध्यापन कार्य एवं गृहस्ती के साथ-साथ खेल में भी रुचि रखें। महिला शिक्षकों द्वारा वॉलीबॉल बैडमिंटन बास्केटबॉल सहित कई खेल खेले गए
प्रतियोगिता का प्रतिवेदन संयोजक जगराम मीणा ने प्रस्तुत किया एवं मंच संचालन व्याख्याता रजनी सैनी किया इस अवसर पर मुकेश सैनी बगड़ी, हीरालाल बगड़ी,नवल शर्मा, जमनालाल मीना ठंडी राम मीणा, सुरेश सैनी, मंजू मीणा नरेंद्र गढ़वाल, शारीरिक शिक्षक जतिन शर्मा सुमित शर्मा कृष्ण कुमार gemini , प्रधानाचार्य राम भरोसी मीणा, रामजीलाल मीणा, गिर्राज शर्मा,लक्ष्मण शर्मा नरेंद्र सिंह राजपूत जगदीश मिरोठा, सहित सैकड़ो महिला शिक्षक उपस्थित रहे
