“पहल” मानव सेवा संस्थान द्वारा निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का पोस्टर विमोचन

“पहल” मानव सेवा संस्थान द्वारा 25 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक आयोजित किए जा रहे “निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर” के पोस्टर का विमोचन आज किया गया ।संस्थान के संयोजक सुनील गुप्ता व सचिव सुरेंद्र जांगिड़ ने बताया कि संस्थान द्वारा लक्ष्मी मैरिज गार्डन लालसोट में आयोजित किए जा रहे छ दिवसीय शिविर में अन्नू कुमावत (गोल्ड मेडलिस्ट, मार्शल आर्ट) मुख्य प्रशिक्षक रहेगी। शिविर में प्रशिक्षण लेने के लिए पूर्व में रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। शिविर में 10 वर्ष से अधिक की बालिकाएं व महिलाएं भाग ले सकेंगी। इस अवसर पर सोनू बिनौरी, दीपक पटेल,परीक्षित शर्मा, अंकुश आमेरिया, हीरालाल महावर, अविनाश शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, दिलीप शर्मा, श्याम सुंदर सैनी, आदि मौजूद रहे।
Post Views: 414
