समेल में हुई बोलेरो-बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार तलावगांव में कार्यरत कनिष्ठ लिपिक की मौत

लालसोट. उपखण्ड की तलावगांव ग्राम पंचायत पर कार्र्यरत कनिष्ठ सहायक की गुरुवार शाम को बोलेरो-बाइक की भिड़ंत में मौके पर ही मौत हो गई। झांपदा पुलिस के अनुसार गोवर्धन पुत्र कपूरचंद कुमावत उम्र 59 साल निवासी करेड़ा बुर्जग थाना दतवास अपनी ड्यूटी के दौरान बाइक से अपने कार्य क्षेत्र में जा रहे थे। इसी दौरान एनएच 148 पर समेल गांव के पास सामने से आ रही एक बोलेरो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मुर्र्दाघर में रखवा दिया है।
Post Views: 325
