Home » Blog » रामगढ पचवारा उप जिला हॉस्पिटल में भिड़ें चिकित्सक व महिला के परिजन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

रामगढ पचवारा उप जिला हॉस्पिटल में भिड़ें चिकित्सक व महिला के परिजन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Facebook
Twitter
WhatsApp

रामगढ पचवारा उप जिला हॉस्पिटल में भिड़ें चिकित्सक व महिला के परिजन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

लालसोट. रामगढ पचवारा उप जिला हॉस्पिटल में एक गर्भवती महिला के परिजन व चिकित्सक आपस में भिड़ गए। नौबत धक्का मुक्की एवं जम कर कहासुनी तक जा पहुंची। चिकित्सालय प्रशासन ने दोनो पक्षों की समझाईश करा दी है, साथ ही संबधित चिकित्सक को मरीजों व उनके परिजनों के साथ सही बर्ताव करने के लिए निर्देश भी दिए है। परिजन व चिकित्सक के बीच हुई कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीएमओ डॉ. नितीश चौधरी ने बताया कि घटना मंगलवार की है, सुबह महिला को प्रसव पीड़ा के चलते अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टर शिवचरण मीणा ने महिला को भर्ती कर लिया। कुछ समय बाद महिला का लेबर पेन बंद हो गया, जिस पर परिजन उसे घर ले जाना चाहते थे, इसी दौरान कुछ परिजन डॉ. शिवचरण मीणा के चैंबर पहुंचे और उन पर मरीज को नहीं देखने का आरोप लगाया, इसके बाद परिजनों व चिकित्सक में जम कर कहासुनी होने लगी। वही दूसरी ओर चिकित्सक डॉ. शिवचरण मीना ने बताया कि 2-3 युवक उनके चैंबर में आए और उनकेे बदतमीजी करने लगे। पीएमओ डॉ. नितीश चौधरी ने बताया कि डॉ. शिवचरण मीणा और महिला के परिजन को चैंबर में बुलाया गया और दोनों पक्षों को समझाया गया है, प्रसूता व नवजात दोनो ही स्वस्थ्य है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24