वोटर लिस्ट के प्रारुप का प्रकाशन, उपखण्ड अधिकारी ने दी राजनैतिक दलों को प्रति, 15503 मतदाओं के गणना प्रपत्र अप्राप्त रहे, 30 मतदान केन्द्र भी बढे

लालसोट. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रारूप मतदाता सूची जारी कर दी गई है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) विजेन्द्र कुमार मीना ने मंगलवार को कार्यालय में आयोजित एक बैठक में क्षेत्र के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रारूप मतदाता सूची की एक-एक प्रति उपलब्ध कराई। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) विजेन्द्र कुमार मीना ने बताया कि गणना चरण के दौरान कुल 15503 मतदाताओं के गणना प्रपत्र अप्राप्त रहे. जिनकी सूची वेब साईट पर भी उपलब्ध है। उपरोक्त अप्राप्त गणना प्रपत्रों में मृत 3240, स्थायी रूप से स्थानान्तरित10076, अनुपस्थित 1271, एकाधिक स्थान पर पंजीकृत 852 एवं अन्य अनुपस्थित 64 मतदाता हैं।उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की सुविधा हेतु 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का भी पुर्नगठन किया गया। पूर्व में विधानसभा क्षेत्र में 263. मतदान केन्द्र थे, जिनका पुनर्गठन व सुव्यथीकरण कर 30 नवीन मतदान केन्द्र सृजित हुए हैं और अब विधानसभा क्षेत्र में 293 मतदान केन्द्र हो गये हैं।
