लालसोट के राजकीय जिला चिकित्सालय में हंगामा, कार्मिकोंं पर मरीजों से अभ्रदता के आरोप, जांच कमेटी का गठन, दो संविदा कर्मियों को किया कार्य मुक्त , पर्ची बनाने को लेकर हुआ हंगामा

लालसोट. शहर के राजकीय जिला चिकित्सालय में मंगलवार को एक वृद्ध मरीज और कंप्यूटर ऑपरेटर के बीच पर्ची बनाने को को लेकर शुरू हुए विवाद ने बड़ा रुप धारण कर लिया, इस दौरान काफी देर तक जम कर हंगामा होता रहा एवं नौबत धक्का-मुक्की तक जा पहुंची। मामले को लेेकर दो कार्मिकों को कार्र्य मुक्त कर दिया है, जांच कमेटी का गठन किया एवं दोनो कार्र्मिकों ने वृद्ध मरीज से माफी भी मांग ली है। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार सेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि सूरतपुरा गांव निवासी वृद्ध हरिराम मीना मरीज जल्दी पर्ची कटवाने की जिद कर रहा था, जिस पर वहां मौजूद ऑपरेटर ने कहा कि पहले आभा आईडी बनेगी और टोकन कटेगा उसके बाद ही पर्ची कटेगी,जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया एवं हंगामा होने लगा। पीएमओ ने बताया कि कार्मिकों द्वारा बुजुर्ग मरीज के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग व बदसलूकी मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला चिकित्सालय में कार्यरत दो संविदा कर्मी मशीन विथ मैंन हर्षित सेठी एवं वार्ड बॉय विशाल शर्मा को तुरंत प्रभाव से हटा दिया गया है, इसके अलावा तीन सदस्य कमेटी का गठन किया गया है।
