Home » Blog » विधायक रामबिलास मीना ने नौबत बजाकर किया पद दंगल का उद्घाटन, गंगापुर रोड़ पर पद दंगल का आयोजन, गायन मंडलियों ने दी प्रस्तुति

विधायक रामबिलास मीना ने नौबत बजाकर किया पद दंगल का उद्घाटन, गंगापुर रोड़ पर पद दंगल का आयोजन, गायन मंडलियों ने दी प्रस्तुति 

Facebook
Twitter
WhatsApp

विधायक रामबिलास मीना ने नौबत बजाकर किया पद दंगल का उद्घाटन, गंगापुर रोड़ पर पद दंगल का आयोजन,
गायन मंडलियों ने दी प्रस्तुति

लालसोट. शहर के गंगापुर रोड़ स्थित 60 फीट रोड़ पर रविवार को पद दंंगल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक विधायक रामबिलास मीना ने कहा कि आज आधुनिकता के दौर में भी पद दंगल ग्रामीण संस्कृति के सच्चे व सशक्त वाहक बने हुए हैं, इन आयोजनों के संरक्षण और प्रोत्साहन से न केवल लोक कला को संजीवनी मिलेगी, बल्कि ग्रामीण संस्कृति की पहचान भी सशक्त रूप से बनी रहेगी। विधायक ने पद दंगल में नौबत भी बजाते हुए शिरकत की। कार्यक्रम में सिरसाली व झाड़ोदा गांव से आई गायक मंडलियों के कलाकारों ने धार्मिक कथाओं पर आधारित भक्ति गीतों की प्रस्तुती दी। संयोजक हरकेश झार्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। पूर्व आईएएस ब्रजमोहन मीना, संत अवधेश दास महाराज, एएसपी विनोद सीपा, डीएसपी दिलीप सिंह मीणा समेत कई जनों ने पद दंगल को सुना। शिवनगर विकास समिति के सचिव मुकेश चंद मीणा द्वारा विधायक के समक्ष कॉलोनी के के मुख्य द्वार पर तीन लोहे के दरवाजे एवं नाली निर्माण की मांग रखी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24