गौ माता को मिले राष्ट्र माता का दर्जा, गौ सम्मान आवाह्न अभियान को लेकर हुआ बैठक का आयोजन

लालसोट. शहर के रामकृष्ण गायत्री माता मंदिर पर शनिवार को संत गोपालानंद सरस्वती, पर्ण कुटी आश्रम के संंत मदनमोहनदास महाराज एवं संत प्रकाशदासय महाराज के सानिध्य में गौ सम्मान आवाह्न अभियान को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र में गौ सेवा से जुड़े कार्यकर्ताओं, गौ सेवकों एवं गौ शालाओं से जुड़े कार्यकर्ता के साथ प्र्रमुख सामाजिक संगठनों केे सदस्य भी शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए संत गोपालानंद सरस्वती ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केन्द्र सरकार के साथ सभी राज्य सरकारों से राष्ट्र और भारतीय संस्कृति के हित में संविधान के दायरे में रह कर अहिसंक तरीकें से गौ माता को सेवा, सुरक्षा और सम्मान का मौलिक अधिकार प्रदान करवाना है। निवाई गौ शाला के संत प्र्रकाश दास महाराज ने कहा कि 27 अप्रैल को देश भर में सभी गो भक्तों एवं संतों के साथ मिलकर तहसील या उपखण्ड मुख्यालय पर राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र देंगे।
