Home » Blog » राजेश पायलट राजकीय महाविद्यालय लालसोट में मनाया अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस

राजेश पायलट राजकीय महाविद्यालय लालसोट में मनाया अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस

Facebook
Twitter
WhatsApp

राजेश पायलट राजकीय महाविद्यालय लालसोट में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एनएसएस की तीनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में “हमारा वोट का संवैधानिक अधिकार एवं नैतिक मतदान का महत्त्व ” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l

जिसमें मौसमी मीणा ने प्रथम स्थान, प्रिया शर्मा ने द्वितीय स्थान एवं दिलखुश गुर्जर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सुभाष पहाड़िया ने सभी विद्यार्थियों को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के बारे में बताते हुए कहा कि जिस प्रकार से हम अपने अधिकारों के प्रति सजग है उसी प्रकार हम सभी को मतदान के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए l मतदाता साक्षरता क्लब के सदस्य डॉ मोहनलाल खटीक ने वर्तमान में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत रूप से बताया l इस अवसर पर प्रो पीएम मीना, श्री हनुमान प्रसाद मीना,डॉ हेमंत कुमार सिंह, मतदाता साक्षरता क्लब की संयोजक प्रिया भारती शर्मा, साक्षी मीना, कांता मीना, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी भारती चतुर्वेदी, डॉ नेहा राघव, गायत्री पांडिया आदि अधिकारी एवं कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24