लालसोट के सुरक्षित नगर में 20 घंटे रही बिजली बंद, नागरिकों ने किया विरोध प्रदर्शन

लालसोट. शहर के सुरक्षित नगर मेें करीब 20 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद रही, जिससे त्रस्त वाशिंदों ने रविवार सुबह प्रदर्शन करते हुए निगम कार्मिकों पर केबल बदलने के नाम पर राशि मांगने के आरोप भी लगाए। कालोनी के निवासी रामप्रसाद गुप्ता,पं. विनोद शर्मा, ओमप्रकाश सोनी,सुरेश सैनी, हंसराज मिरोठा,ब्रह्मा शर्मा, कालू सैन, लक्षित खण्डेलवाल, बाबूलाल जांगिड, गिर्राज शर्मा एवं मोहित खण्डेलवाल समेत कई महिला पुरुषों का कहना था कि केबल फाल्ट होने से पूरे सुरक्षित नगर में शनिवार दोपहर 12 बजे से ही बिजली की आपूर्ति बंद है, कर्ई बार सूचना देने के बाद शाम को 6 बजे निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और फाल्ट हुई केबल की जगह नई केबल लगाने के लिए प्रति परिवार 500 रुपए देने की मांग रखी, जब कालोनी वासियों ने यह राशि देने के लिए मना किया तो निगम के कर्मचारी केबल को वापस ही ले गए और पूरी कालोनी रात भर अंधेरे में रही। केबल बदलने के बाद सुबह 10 बजे सुरक्षित नगर में बिजली की आपूर्ति शुरू हुई
