Home » Blog » लालसोट पपलाज माता रोड पर सडक़ हादसा, जीजा की मौत, साला घायल

लालसोट पपलाज माता रोड पर सडक़ हादसा, जीजा की मौत, साला घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट पपलाज माता रोड पर सडक़ हादसा, जीजा की मौत, साला घायल

लालसोट. आतरी क्षेत्र में लालसोट- पपलाज माता रोड़ पर बुधवार रात एक सडक़ हादसे में बाइक सवार जीजा की मौत हो गई, जबकि मृतक जीजा का साला गंभीर घायल हो गया। हेड कॉन्स्टेबल राम कुमार ने बताया कि डिगो गांव के पास बुधवार रात्रि को हुए एक सडक़ हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हे अचेत हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बनियाना निवासी 33 वर्षीय प्रहलाद पुत्र जगदीश कीर को मृत घोषित कर दिया। जबकि डिगो निवासी 18 वर्षीय संजय कीर पुत्र पप्पू लाल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतक प्रहलाद और घायल संजय रिश्ते में जीजा-साला हैं। दोनो लालसोट से डिगो की ओर जा रहे थे, इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24