Home » Blog » लालसोट सैनी समाज ने ज्योतिबा फूले पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर जताया रोष, एसडीएम को दिया ज्ञापन

लालसोट सैनी समाज ने ज्योतिबा फूले पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर जताया रोष, एसडीएम को दिया ज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

ज्योतिबा फूले पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर जताया रोष
एसडीएम को दिया ज्ञापन

oplus_1056

लालसोट. स्वामी आनंद स्वरूप द्वारा महात्मा ज्योतिबा फूले पर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बुधवार को क्षेत्र के सैनी समाज के प्र्रबुद्ध जनों ने उपखण्ड अधिकारी विजेन्द्र कुमार मीना को एक ज्ञापन सौपा। महात्मा ज्योतिबा फूले सेवा समिति के किशनलाल सैनी की अगुवाई में समाज के लोगोंं ने उपखण्ड अधिकारी को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौप कर उक्त आपत्तिजनक टिप्पणी पर गहरा रोष प्रकट किया है। समिति के सचिव राजेश सैनी, सहसचिव गिर्राज प्रसाद सैनी, पूर्र्व जिला अध्यक्ष गिर्र्राज प्रसाद कंछला, पार्षद जयप्रकाश सैनी, हंसराज सैनी, कमलेश बणज्यारा,पदम सैनी, एडवोकेट सूरज सैनी एडवोकेट , कमलेश सैनी, रमेश सैनी, घनश्याम सैनी, ओमप्रकाश सैनी एवं छोटूलाल सैनी समेत कई जनों ने ज्ञापन में बताया है कि महात्मा ज्योतिबा फूले जैसे महान समाज सुधारक के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दोषियों पर शीघ्र व सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की अशोभनीय टिप्पणी करने का साहस न करे, यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो समाज उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24