सोनन्दा की झुपडिय़ा के ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन , लालसोट. उपखण्ड के सोनन्दा की झुपडिय़ा गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को उपखण्ड तरफ से एसडीम विजेन्द्र कुमार मीना को ज्ञापन देते हुए उनके गांव को नव सृजित टोडागांगा ग्राम पंचायत में शामिल करने पर विरोध जताया है।

लालूप्रसाद मीणा, खेमराज मीणा, हरसहाय मीना, छुट्टन मीणा, पुनीराम मीणा, बहादुर मीणा,अंशुमान मीणा, गौरी शंकर मीणा, मुथरेश मीणा , रामलखन मीणा, कवि मीणा, कमलेश मीणा, पप्पू मीणा समेत कई जनों ने ज्ञापन में कहा कि ग्राम श्योनन्दा झुपडिया विगत 60 वर्ष से अधिक समय से राजोली ग्राम पंचायत मे जुड़ा हुआ है, ग्राम श्योनन्दा अब राजनितिक कारण से टोडा गांगा पंचायत में जोड़ा गया है, जिसका कोई ओचित्य व ठोस आधार नहीं है राजनितिक कारण से गाव को अन्य ग्राम पंचायत मे नही जोड़ा जा सकता है। ज्ञापन में कहा है कि सोनन्दा की झुपडिय़ा की टोडागांगा की दुरी 5 किलो मीटर है एवं आने जाने हेतू आवागमन के लिए कोई साधन नही है। उनके गांव को ग्राम पंचायत टोडागांगा मे जोडने से आमजन को काफी परेशानी होगी
