Home » Blog » लालसोट में परशुराम सर्किल के अनावरण में बही सामाजिक सद्भाव की बयार, सर्व समाज की मौजूदगी के बीच हुआ अनावरण

लालसोट में परशुराम सर्किल के अनावरण में बही सामाजिक सद्भाव की बयार, सर्व समाज की मौजूदगी के बीच हुआ अनावरण 

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट में परशुराम सर्किल के अनावरण में बही सामाजिक सद्भाव की बयार, सर्व समाज की मौजूदगी के बीच हुआ अनावरण

लालसोट. शहर में ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में नगर परिषद द्वारा नवनिर्मित भगवान श्री परशुराम सर्किल का शुक्रवार को अनावरण किया गया। इस अनावरण कार्यक्रम की सबसे अहम बात यह रही कि सर्व समाज के प्रबुद्ध जनों की मौजूदगी में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिससे पूरे कार्यक्रम में सामाजिक सद्भाव की बयार भी बहती सी नजर आई। कार्यक्रम में 24 करोड़ की लागत के 58 विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामबिलास मीना ने कहा कि भगवान परशुराम ने निर्बलों की रक्षा के लिए अवतार लिया था, उनकी रक्षा के लिए उन्होंने फरसा उठाया था। उन्होंने कहा कि लालसोट क्षेत्र हमेशा सभी समाज के आपसी प्रेम व भाई चारे के लिए जाना जाता है और सामाजिक समरसता से ही क्षेत्र का विकास संभव है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि विप्र फाउंडेशन के संरक्षक सुशील ओझा ने कहा कि भगवान परशुराम को किसी समाज या जाति से नही जोड़ा जाना चाहिए,भगवान को जातियों बंधन में नही बांधा जा सकता है। भगवान परशुराम ने तो समाज में व्याप्त हर अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाते हुए पृथ्वी पर अमन चैन एवं सामाजिक समरसता के वातावरण को कायम किया था। उन्होंने कहा कि जीवन में बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय की भावना जरुरी है, सर्व समाज के विकास की भावना रखने से ही ब्राह्मणत्व का विकास होगा। भारतीय हरियाणा ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वृद्धि चंद शर्मा ने कहा कि सर्व समाज के आपसी सद्भाव से ही विकास को गति मिलेगी। सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने कहा कि परशुराम सर्किल लालसोट के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। समारोह की शुरुआत में संयोजक सोनू बिनोरी ने कहा कि इस कार्य में सर्व समाज का योगदान है, उन्होंने विप्र समाज समेत सभी समाजों को छात्रावास के लिए भूमि आवटंन की मांग रखी। समारोह में कार्यक्रम में संत मदनमोहन दास महाराज, पूर्व सरपंच जगदीश तिवाड़ी,ओमप्रकाश सूरतपुरा, पं. कैलाश दौलतपुरा,प्र्रेम स्वरुप लामड़ा, बृजमोहन सुकलाव, रमेश मिश्र समेत कई प्रबुद्ध जन भी मौजूद रहे।अनावरण समारोह की शुरुआत में पं. राजेश खाण्डल की अगुवाई से 21 विप्र्र जनों द्वारा किए मंगलाचरण के बीच परशुराम सर्किल का अनावरण किया। विप्र फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हेमंत शर्मा, एडवोकेट राजेश कर्र्नल, विश्व हिंदु परिषद के प्रांतीय मंत्री राधेश्याम गौतम, विप्र फाउण्डेशन के जिला अध्यक्ष कैलाश तिवाड़ी, सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष रिषभ शर्मा, सभापति पिंकी चतुर्र्वेदी, आयुक्त नवरत्न शर्मा, सीताराम शर्मा अलियाबाद समेत कई प्रबुद्ध जनों ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24