Home » Blog » रामगढ पचवारा में जय मां कार डेकोर का पूर्व मंत्री परसादीलाल मीना ने किया उद्घाटन

रामगढ पचवारा में जय मां कार डेकोर का पूर्व मंत्री परसादीलाल मीना ने किया उद्घाटन

Facebook
Twitter
WhatsApp

रामगढ पचवारा में जय मां कार डेकोर का पूर्व मंत्री परसादीलाल मीना ने किया उद्घाटन

लालसोट.रामगढ पचवारा उपखंड मुख्यालय पर सोमवार पूर्व मंत्री परसादीलाल मीना का जय मां कार डेकोर की शाखा की उद्घाटन किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री ने पूजा अर्चना के बाद फीता कांट कर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि बीते कई सालों में पूरे देश मेें ओटो मोबाइल कारोबार में कई गुना बढोतरी हुई है, जिसके चलते इस क्षेत्र वाहनों में पाट्स एवं ऐसेसिरिज की मांग भी काफी बढी है, जिससे आने वाले समय में युवा वर्ग के लिए ओटोमोबाइल क्षेत्र रोजगार की दृष्टि से बेहतर विकल्प साबित होगा। हरकेश शाहपुरा ने पूर्व मंत्री समेत सभी अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन के मौके पर पीसीसी सदस्य कमल मीना, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक पटेल,सरपंच संघ अध्यक्ष हेमराज मीना, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक पुरोहित, उप प्रधान सूरज कटारा, खिलाड़ी सत्तावन, मोहन सोनी समेत कई जने भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24