लालसोट.भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र की विशेष गहन पुनरीक्षण एस आई आर कार्यशाला विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय श्याम सरोवर गार्डन में आयोजित हुई।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एस आई आर मॉनिटरिंग टीम के प्रदेश सदस्य बगरू विधायक कैलाश वर्मा ने संबोधित करते हुए बताया की गणना पत्रक को ठीक प्रकार से समझना बहुत जरूरी है, कांग्रेस पार्टी बेकार में ही एस आई आर का विरोध कर रही है तथा लालसोट के स्थानीय कांग्रेस प्रत्याशी भी एस आई आर अभियान में लगे हुए हैं। सभी पार्टी कार्यकर्ता और बी एल ए को चाहिए कि ईमानदारी से प्रयास करें एवं बी एल ओ के साथ तालमेल बैठकर इस काम में अपना योगदान करें क्योंकि यह सिर्फ एक प्रशासनिक काम नहीं है बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए एक ताकतवर योजना है। लालसोट विधायक रामविलास मीणा ने कहा कि यह अवैध मतदाताओं को फिल्टर करने का एक कार्यक्रम है जिसमें हम सभी को योगदान करना है भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन मीणा खुरा नगर परिषद सभापति पिंकी चतुर्वेदी जिला संयोजक अनिल बेनाडा जिला उपाध्यक्ष रूप सिंह बापलावत जिला प्रवक्ता सतपाल मीणा जिला कार्यकारिणी सदस्य हेमलता कायथवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष जगदीश प्रसाद सैनी पूर्व पालिका उपाध्यक्ष महेंद्र जैन पार्षद एलएन भारद्वाज राम खिलाड़ी मीणा चिराग जोशी सुरेश सैनी हंसराज सैनी समाजसेवी सोनू बिनोरी रामगढ़ मंडल अध्यक्ष श्रीफुल मीणा दौलतपुर मंडल अध्यक्ष बलराम बेरवा लालसोट नगर मंडल अध्यक्ष अनिल गुर्जर देहात मंडल अध्यक्ष सीनियर एडवोकेट हरि नारायण माठा रामचरण बोहरा जौहरी लाल पहाड़िया राम मनोहर बैरवा श्यामलाल बैरवा संजय कोरका दीपक बोहरा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा मीडिया प्रभारी अभिनव त्रिपाठी ने किया।
