आग में आधा दर्र्जन छप्परपोश जल कर खाक
लाखों की नकदी व सामान जलें, गैस सिलेण्डर भी फटा
नारायणपुरा गांव का है मामला

लालसोट. उपखण्ड के नारायणपुरा गांव में शुक्रवार शाम आग लगने की एक घटना में आधा दर्जन छप्पपोश जल कर खाक हो गए। बताया जा रहा है कि खाना पकाते समय गैस सिलेण्डर भभकने से यह घटना हुई है, जिससे एक गैस सिलेण्डर भी फट गया, जबकि आग में लाखों की नकदी व सभी घरेलू सामान भी जल गए। जानकारी के अनुसार गाँव नारायणपुरा में शरीफ अहमद पुत्र हमीद खान जाति मुसलमान निवासी जलालाबाद जिला शांहजानपुर, उत्तर प्रदेश ने नरसीलाल मीना का खेत बाड़ी करने के लिये किराए पर ले रखा था जहाँ छान की झोपडिय़ा बनी हुई थी, एक छप्पर में बच्ची खाना बना रही थी जिसमे खाना बनाते समय उस छप्पर में आग लग गई, आग कुछ ही देर में कुछ ही देर में सभी पास ही मौजूद अन्य छप्परपोश तक भी आग पहुंच गई, जिससे सभी छप्परपोश धू धू कर जलने लगे। आग की लपटे व धुआ करीब एक किमी दूर तक नजर आ रहा था। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग के विकराल होने से ग्रामीण बेबस रहे, सूचना मिलने पर लालसोट से दमकल पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलने पर लालसोट पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया।
