Home » Blog » विद्या आश्रम स्कूल में स्काउट- गाईड ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नही करने का लिया संंकल्प

विद्या आश्रम स्कूल में स्काउट- गाईड ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नही करने का लिया संंकल्प

Facebook
Twitter
WhatsApp

विद्या आश्रम स्कूल में स्काउट- गाईड ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नही करने का लिया संंकल्प

लालसोट. भारत स्काउट व गाइड के जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए वाईलेक प्रोजेक्ट के तहत शहर के विद्याश्रम स्कूल में मंगलवार को स्काउट गाइड ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्याश्रम स्कूल के निदेशक सुरेंद्र शर्मा की अगुवाई में सभी स्काउट- गाईड ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा की विद्यालय में भारत स्काउट्स गाइड्स की 4 यूनिट कब, बुलबुल, स्काउट और गाइड का संचालन किया जा रहा है, जिसमें स्काउट गाइड पर्यावरण संरक्षण के लिए 17 एसडीजी पर कार्य कर रहे है। स्काउट सचिव श्रीकांत शर्मा ने सभी को पर्यावरण संरक्षण की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया और यूथ लीड एक्शन ऑन क्लाइमेट चेंज प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से बताया । उन्होंने भारत स्काउट गाइड के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय गतिविधियों में भाग लेने के बारे में भी बताया । इस दौरान यूनिट लीडर शालू ने पूर्ण समर्पण के साथ स्काउट्स गाइड्स को आगे बढ़ाने की बात दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24