Home » Blog » पुस्तक दान एक श्रेष्ठ और पुण्य कार्य, राजेश पायलट महाविद्यालय के पुस्तकालय में पुस्तकें दान की

पुस्तक दान एक श्रेष्ठ और पुण्य कार्य, राजेश पायलट महाविद्यालय के पुस्तकालय में पुस्तकें दान की

Facebook
Twitter
WhatsApp

पुस्तक दान एक श्रेष्ठ और पुण्य कार्य, राजेश पायलट महाविद्यालय के पुस्तकालय में पुस्तकें दान की

लालसोट. शहर के राजेश पायलट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को प्रोफेसर डॉ. पीएम मीना ने स्वलिखित प्राचीन भारत का इतिहास औरआयुर्वेद की विभिन्न धाराए नामक दो पुस्तकें महाविद्यालय की पुस्तकालय में दान की। स्टाफ काउंसिल के सचिव और शिक्षक संघ एबीआरएसएम की महाविद्यालय इकाई के सचिव डॉ एच के सिंह ने भारतीय चिंतन और शिक्षा व्यवस्था से संबंधित तीस पुस्तकों का साहित्य महाविद्यालय की पुस्तकालय के लिए प्राचार्य प्रोफेसर सुभाष पहाडि़य़ा को सौंपा। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि पुस्तक दान एक श्रेष्ठ और पुण्य कार्य माना गया है, ज्ञान सबसे अमूल्य संपत्ति है, और जब हम पुस्तकों का दान करते हैं, तो हम ज्ञान का प्रसार करते हैं, यह न केवल दूसरों के जीवन में प्रकाश लाता है, बल्कि समाज में शिक्षा और संस्कारों को भी सशक्त बनाता है। पुस्तक दान से गरीब, जरूरतमंद या अध्ययनशील छात्रों को सीखने का अवसर मिलता है। पुस्तकालय के प्रभारी अधिकारी हनुमान प्रसाद मीना ने पुस्तकालय में पुस्तकें दान करने के लिए दोनों आचार्यों का आभार प्र्रकट किया। इस अवसर पर सहायक आचार्य डॉ जितेंद्र कुमार बैरवा, प्रिया भारती शर्मा, साक्षी मीना, लोकेश कुमार मीना, राकेश कुमार मीना, राम भरोसी बैरवा, कांता मीना, साक्षी मीना, भारती चतुर्वेदी, डॉ नेहा राघव, गायत्री पांडिया सहित सहायक लेखाधिकारी देवेंद्र सिंह राजावत ने भी विचार प्रकट किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

लालसोट. शहर के पीएमश्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुलिस विभाग द्वारा छात्रों को गुड टच-बैड टच’ और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानो  पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]