Home » Blog » बेकाबू ट्रैलर छप्परपोश एवं टीन शैड को तहस नहस कर खेत में जा घुसा , दो बालिका घायल, बड़ा हादसा टला

बेकाबू ट्रैलर छप्परपोश एवं टीन शैड को तहस नहस कर खेत में जा घुसा , दो बालिका घायल, बड़ा हादसा टला 

Facebook
Twitter
WhatsApp

बेकाबू ट्रैलर छप्परपोश एवं टीन शैड को तहस नहस कर खेत में जा घुसा , दो बालिका घायल, बड़ा हादसा टला

लालसोट श्यामपुरा कलां रोड़ पर निर्झरना गांव के पास एक बेकाबू ट्रैलर एक छप्परपोश व टीन शैड को तहस नहस करते हुए एक खेत में 100 मीटर तक अंदर जा पहुंचा गया। घटना ने बड़ा हडकंप मच गया, इस दौरान छप्परपोश व टीन शैड में किसी के मौजूद नही होने से बड़ा हादसा टल गया। दो बालिकाएं भाग कर जान बचाने के प्रयास में भी घायल हो गई। निर्झरना सरपंच प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि सीमेंट का एक खाली ट्रैलर लालसोट की ओर जा रहा था, इसी दौरान वह अचानक बेकाबू हो कर खेतों में जा कूद कर वहां मोहनलाल मीना के छप्परोश व टीन शैड को पूरी तरह तहस नहस करते हुए सरसो के खेत में पत्थरों के ढेर से जा टकराया। बेकाबू ट्रैलर ने छप्परपोश व टीन शैड को पूरी तरह तहस नहस कर दिया,जिससे वहां खड़ी एक बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई एवं हजारों रुपए का सामान भी टूट गया। इस दौरान वहां दो बालिकाएं दिव्या व न्यासा इस दौरान घायल भी हो गई, इसके अलावा अन्य परिजन पास ही बने एक छप्पर व खेतों में मौजूद थे, जिससे बड़ी जनहानी टल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर झांपदा थानाधिकारी कमलेश व निर्झरना सरपंच प्रद्युम्न सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे एवं घटना की जानकारी ली, इस बीच परिजनों ने दोनो घायल बालिकाओं को उपचार के लिए लालसोट जिला हॉस्पिटल पहुंचाया।कुछ देर बाद सरपंच प्रद्युम्न सिंह व ग्रामीण मौके पर धरने पर बैठ गए एवं पीडि़त परिवार के नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक मदद की मांग करने लगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24