Home » Blog » कन्या महाविद्यालय लालसोट में वन्दे मातरम् की 150वीं जयंती पर सामूहिक गायन एवं तिरंगा प्रदर्शन कार्यक्रम

कन्या महाविद्यालय लालसोट में वन्दे मातरम् की 150वीं जयंती पर सामूहिक गायन एवं तिरंगा प्रदर्शन कार्यक्रम

Facebook
Twitter
WhatsApp

कन्या महाविद्यालय लालसोट में वन्दे मातरम् की 150वीं जयंती पर सामूहिक गायन एवं तिरंगा प्रदर्शन कार्यक्रम

राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, लालसोट में 7 नवंबर 2025 को *वन्दे मातरम्* की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय राष्ट्रीय भावना, देशभक्ति और मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना को सशक्त बनाना रहा।  कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य *डॉ. अशोक कुमार मीणा के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि “वन्दे मातरम्* केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा रहा है, जिसने असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों को प्रेरणा दी।” उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे इस गीत के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें।  कार्यक्रम अधिकारी *राम खिलाड़ी मीणा* सहायक आचार्य ने वन्दे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ पर ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, लेखक बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के योगदान एवं गीत की राष्ट्रीय महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए। पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं को राष्ट्रप्रेम के साथ-साथ सामाजिक दायित्व निभाने में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।  कार्यक्रम में श्री ठंडी लाल मीणा सहायक आचार्य श्री राजेश कुमार मीणा, डॉ. पवन कुमार नैनावत तथा डॉ. श्याम सुंदर शर्मा एवं महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा । इस अवसर पर छात्राओं ने वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन किया और हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। सम्पूर्ण वातावरण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो उठा।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाएं तथा महाविद्यालय की समस्त छात्राएं उत्साहपूर्वक उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन एनएसएस इकाई द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24