Home » Blog » राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) लालसोट द्वारा बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) शिक्षकों की समस्याओं को लेकर उपखंड अधिकारी विजेन्द्र मीना को दिया ज्ञापन

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) लालसोट द्वारा बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) शिक्षकों की समस्याओं को लेकर उपखंड अधिकारी विजेन्द्र मीना को दिया ज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा लालसोट द्वारा बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उपखंड अधिकारी श्री विजेन्द्र मीना को ज्ञापन सौंपा गया।

उपशाखा अध्यक्ष श्री अविनाश शर्मा ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत बीएलओ द्वारा प्रत्येक घर का डोर-टू-डोर सर्वे किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाना, उनका संकलन करना तथा उन्हें ऑनलाइन अपलोड करने का कार्य शामिल है। यह कार्य सीमित समयावधि में पूरा करना आवश्यक है। शर्मा ने बताया कि अधिकांश बीएलओ का कार्य क्षेत्र उनके विद्यालय या कार्यालय से अलग स्थान पर है, जिससे शिक्षण कार्य और सर्वेक्षण कार्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं। विद्यालय में उपस्थिति देने के साथ-साथ फील्ड में सर्वे करना शिक्षकों के लिए अत्यंत कठिन हो गया है। इस दोहरे दायित्व के कारण बीएलओ शिक्षकों पर अनावश्यक दबाव बन रहा है और वे मानसिक तनाव का अनुभव कर रहे हैं।

संगठन मंत्री श्री परीक्षित शर्मा ने कहा कि बीएलओ कार्य के चलते शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि या तो शिक्षकों को बीएलओ कार्य से मुक्त किया जाए अथवा SIR कार्यक्रम अवधि के दौरान बीएलओ को पूर्ण दिवस का अवकाश (छूट) प्रदान किया जाए ताकि वे अपने कार्य को प्रभावी ढंग से पूर्ण कर सकें।

ज्ञापन के माध्यम से संघ ने प्रशासन से आग्रह किया कि शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ता सुनील गुप्ता,मुकेश जी पुरोहित, सुनील सैनी(संस्कृत) राजेश कुमार सैनी,दिनेश कुमार सैनी, राकेश बेनीवाल,पुष्पेंद्र शर्मा,पुखराज गुर्जर,अशोक मौर्य, अमित शर्मा, सुनील सैनी, पंख लाल मीणा, दिनेश यादव, धर्मेन्द्र तिवारी,राम सिंह सोनी सुनील सुरतपुरा मनोज जांगिड़, हरकेश मीणा,कमलेश मीणा, रामचंद्र साहू, हरकेश बैरवा, व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24