राहुवास ब्लॉक में ईमित्र कियोस्को का किया औचक निरीक्षण, 6 कियोस्क पर लगाया जुर्माना

प्रोगामर सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग रामगढ़ पचवारा ने ब्लॉक कार्मिकों के साथ ग्राम पंचायत राहुवास सलेमपुरा निजामपुरा स्थित 11 ईमित्र किओस्कों का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान आईडी कार्ड नहीं होने, राज्य सरकार द्वारा निर्धारित रेट लिस्ट व को- ब्रांडेड बैनर नहीं होने व कियोस्क धारक को आवंटित स्थान से अन्यत्र स्थान पर संचालित करने पर 6 ईमित्र पर ऑनलाइन शास्ती/जुर्माना लगाया गया
ब्लॉक प्रोग्रामर अंजू बाला द्वारा कियोस्क धारकों को निर्धारित दर पर ईमित्र सेवाएं देने रेट लिस्ट में को ब्रांडेड बैनर सदृश्य स्थान पर चस्पा करने एवं आमजनों के साथ शिष्टाचार से व्यवहार करने आवेदन के समय पूर्ण दस्तावेजों का प्रयोग करने व गलत तथ्यों का प्रयोग नहीं करने के निर्देश प्रदान किया
इस दौरान ब्लॉक प्रोग्रामर अंजू बाला श्री रामजीलाल सैनी श्री जितेंद्र महावर, श्री रविंद्र पोसवाल सूचना सहायक आदि मौजूद रहे
