लालसोट के श्रीचंद्र्रेश्वर महादेव मंदिर पर अखंड रामचरितमानस चातुर्मास पाठ का हुआ समापन, पंगत प्रसादी में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु
लालसोट. शहर के श्रीचंद्र्रेश्वर महादेव मंदिर पर अखंड रामचरितमानस चातुर्मास पाठ का समापन सोमवार को हुआ। श्रीचंद्रेश्वर मंडल के अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा ढंड वाले ने बताया कि अखंड रामचरितमानस का पाठ 6 जुलाई को प्रारंभ हुआ था

जिसका सोमवार को समापन हुआ। इस मौके पर मंत्रोचार के बीच यज्ञ एवं हवन साथ संपन्न हुआ। सीताराम शर्मा प्रेम स्वरूप लामंडा,मंगेश लामंडा, बाबूलाल हाडा कैलाश चौधरी, मदनलाल जांगिड़ संतोष शर्मा, राजेश मिश्रा अवधेश पारीक, सीताराम पारीक, महेश पाराशर, विष्णु जोशी, शंभू दयाल जैन, बनवारी लाल व्यास, मोहन सुकारिया, प्रदीप सोनी, सर्वेश पारीक, पवन जांगिड़ , लोकेश पांचाल, विष्णु योगी, रामबाबू गुप्ता, कैलाश बेनीवाल, राकेश , सत्यनारायण सेठी, गोविंद चौधरी, कपिल पारीक, आयुष पारीक, शुभम जोशी, जयप्रकाश शर्मा , मुकेश प्रजापत,दिनेश गोयल, द्वारका प्रसाद अग्रवाल, सत्यनारायण चोबे एवं प्रकाश शर्मा समेत कई श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मंदिर पर रंग बिरंगी रोशनी लाइटों से सजावट, भव्य श्रृंगार एवं फूल बंगला झांकी भी सजाई गई। हवन पूर्णाहूति के बाद कन्या भोज एवं प्रसादी भंडारे का आयोजन किया।
