मंत्री किरोड़ी ने सादगी से मनाया जन्म दिन, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचे – किरोड़ी

प
लालसोट. प्रदेश के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने सोमवार को अपना जन्मदिन सादगी के साथ मनाया। इस दौरान वे महुआ सेे सवाई माधोपुर जाते समय शहर में कुछ देर रुके, जहां कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन करते हुए उन्हे जन्म दिन की शुभकामनाएं दी, अलबत्ता इस दौरान किरोड़ीलाल मीना ने रविवार को प्र्रदेश के फलौदी में हुए भीषण सडक़ हादसे की दर्र्दनाक घटना को देखते हुए कार्यकर्ताओ से माला व साफा नही पहन कर सादगी से अपना जन्म दिन मनाया। इस दौरान किरोड़ी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनका प्रयास रहा है कि आम जन के दुख दर्र्द में हमेशा मदद करते हुए उन्हे उचित राहत प्रदान करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार भी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचे, इसी मंशा से कार्र्य कर रही है, उन्होंने कहा कि सभी मिल जुल कर समाज को एकजुट रखेंगें तो निश्चित रुप से हमारा देश और आगे बढेगा। बैनाड़ा हाउस पर पहुंचने पर अरिका बैनाड़ा ने तिलक लगा कर मंत्री डॉ. मीना का स्वागत किया। जिसके बाद विधायक रामबिलास मीना, सेवा निवृत आईएएस बीएम मीना, सभापति प्रतिनिधी सोनू बिनोरी, डॉ. शंभूलाल कुई वाला, खाद बीज के अध्यक्ष नाथूलाल पटेल, नंंदकुमार पांखला, प्रकोष्ठ संयोजक अनिल बैनाड़ा, बालमुकन्द शर्मा, हनुमान मीना, पार्षद मीना बैनाड़ा, सुषमा चौधरी, सुरेश सैनी, संजय कोराका, अशोक हट्टिका, चंदर मीना सवांसा, मुकेश थूण्या, नरेश बोहरा, अतुल बैनाड़ा, कांजी सूरतपुरा, केदार मीना, अप्पू पंडा, विनोद कोराका,राजमल मोनी, गोविंद जसवानी, हरिमोहन जंगम, अनिल बुर्जा,पूरण मीना,बाबू बिहारीपुरा, बलराम बैरवा, हरिओम शर्मा,राजेश चौण्डियावास एवं जगमोहन बैरवा समेत कार्र्यकर्ताओं ने भी किरोड़ीलाल मीना का अभिनंदन किया। सवाई माधोपुर मेगा हाइवे पर सुदंरपुर मोड़ पर जिप सदस्य रामप्रसाद बगड़ी, रामचरण पट्या, हंसु जोशी,जेपी बड़ेखण समेत कई जनों ने भी डॉ. मीना का स्वागगत किया।
