सैन समाज तहसील निर्झरना के चुनाव हनुमान जी मंदिर काली डूंगरी निर्झरना में निर्विरोध संपन्न हुवे।

अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश सैन रतनपुरा,उपाध्यक्ष सीताराम सैन अजबपुरा,मंत्री पवन रायमलपुरा,कोषाध्यक्ष मुकेश सैन श्यामपुरा व संरक्षक पूर्व सरपंच बाबूलाल सैन नालावत को निर्विरोध बनाया गया।
नव गठित तहसील निर्झरना में प्रथम बार सैन समाज के चुनाव होने से समाज बंधुओ में गजब का उत्साह देखने को मिला।
नवगठित कार्यकारिणी का उपस्थित सभी सैन समाज बंधुओ के द्वारा माला,साफा पहनाकर कर कार्यग्रहण करवाया गया व साथ ही अन्य तहसीलों से पधारे समाज बंधुओ का भी माला,साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश सैन ने बताया कि जल्द ही कार्यकारिणी द्वारा मीटिंग का आयोजन करके समाज हित के कार्यों के साथ ही समाज की युवा पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के कार्यों को प्राथमिकता के साथ करवाया जायेगा।
मीटिंग में लल्लू प्रसाद जी सेन मनोज कुमार जी सेन चौथमल जी सेन बाबूलाल जी सेन बंटी सेन रमेश जी सेन देवनारायण जी सेन नाथूलाल सेन कालू जी सेन राकेश जी नंदलाल सेन सतनारायण जी सेन जालंधर जी सेन जितेंद्र सेन बाबूलाल रमेश सेन शंभू जी सेन अनिल जी सेन दीपक जी राजू सेन रामजीलाल सेन कमलेश सेन संतोष सेनआदि बाहर से पधारे गए समाज बंधुओ की मौजूदगी में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हुए
