Home » Blog » दौलतपुरा कोकरिया में वृद्धा डे-केयर सेंटर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, मूर्ति मीना हुई सम्मिलित

दौलतपुरा कोकरिया में वृद्धा डे-केयर सेंटर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, मूर्ति मीना हुई सम्मिलित

Facebook
Twitter
WhatsApp

दौलतपुरा कोकरिया में वृद्धा डे-केयर सेंटर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

, अखिल भारतीय महिला परिषद (AIWC) – दौसा शाखा की अध्यक्ष श्रीमती मूर्ति मीना के नेतृत्व में मुख्य ग्राम कोकरिया, दौलतपुरा (दौसा) स्थित वृद्धा डे-केयर सेंटर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह डे-केयर सेंटर 1 सितम्बर 2025 से प्रारंभ होकर अगस्त 2026 तक संचालित रहेगा। इस केन्द्र का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की वृद्ध महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएँ, परामर्श एवं सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराना है, ताकि वे सम्मानपूर्वक एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा दल द्वारा रक्तचाप एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई तथा महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली, पोषण एवं आत्म-देखभाल के विषय में जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिविर में भाग लिया और इस पहल की सराहना की।

अखिल भारतीय महिला परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मूर्ति मीना ने अपने संबोधन में कहा कि वृद्ध महिलाओं के स्वास्थ्य एवं मानसिक सशक्तिकरण के लिए ऐसे शिविर अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया तथा बताया गया कि सेंटर में आगे भी प्रतिमास स्वास्थ्य व सामाजिक गतिविधियाँ जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24