Home » Blog » लालसोट होकर निकलने वाले ब्यावर भरतपुर एक्सप्रेस वे के संदर्भ में उपखंड अधिकारी लालसोट ने ली बैठक

लालसोट होकर निकलने वाले ब्यावर भरतपुर एक्सप्रेस वे के संदर्भ में उपखंड अधिकारी लालसोट ने ली बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp

उपखंड अधिकारी लालसोट विजेंद्र कुमार मीना की अध्यक्षता में उपखंड क्षेत्र लालसोट के 28 ग्रामों में से होकर प्रस्तावित ग्रीन फील्ड ब्यावर भरतपुर एक्सप्रेस वे के सम्बन्ध में जिला कलेक्टर दौसा द्वारा गठित सार्वजनिक निर्माण विभाग, तहसीलदार लालसोट एवं निर्झरना, जल संसाधन विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग के अधिकारियों की मीटिंग ली गईl

बैठक में उक्त परियोजना के संबंध मे श्रीमान जिला कलेक्टर दौसा द्वारा दिए गए निर्देशों एवं भूमि अर्जन पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थान में उचित प्रतिकार और पारदर्शिता का अधिकार नियम 2013 व 2016 के नियम 4 उपनियम 1, 2 अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।।।
प्रस्तावित भूमि के उपयोग परिवर्तन भूमि रूपांतरण, बिक्री,खरीद,विकास गतिविधियों के अनुमत नहीं होने के सम्बन्ध में श्रीमान जिला कलेक्टर दौसा द्वारा दिए गए निर्देशों की अक्षरशः पालना करने के लिए तहसीलदार लालसोट एवं निर्झरना को पाबंद किया गया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24