Home » Blog » सूरतपुरा के पास बेकाबू पिकअप पलटी, 8 लोग गंभीर रूप से घायल

सूरतपुरा के पास बेकाबू पिकअप पलटी, 8 लोग गंभीर रूप से घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

बेकाबू पिकअप पलटी, 8 लोग गंभीर रूप से घायल

लालसोट. सोमवार को लालसोट-गंगापुर सिटी नेशनल हाईवे 23 पर सुरतपुरा साइन बोर्ड के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मंडावरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को मंडावरी उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मंडावरी थाना अधिकारी रामकवार मीणा ने बताया कि हादसा लालसोट से पिपलाई की ओर जा रही पिकअप के सामने अचानक किसी वाहन के आ जाने से हुआ। चालक ने तेज ब्रेक लगाए, जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में घायल हुए सभी आठ लोग हलवाई का काम करके अपने गांव पिपलाई लौट रहे थे। उन्हें एंबुलेंस की मदद से मंडावरी उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने चेतराम गुर्जर पुत्र हीरालाल उम्र 45 साल निवासी बामनवास, सुरेश पुत्र रामजीलाल मीना उम्र 30 साल निवासी पिपलाई आमप्रकाश पुत्र घनश्याम वैष्णव उम्र 35 साल निवासी बाढ देहरी,सेलेन्द्र पुत्र रमेश वैष्णव उम्र 30 साल निवासी कुमालपुरा, हुकम पुत्र रामनारायण गुर्जर उम्र 30 साल निवासी पिपलाई, दिनेश पुत्र घनश्याम वैष्णव उम्र 30 साल निवासी बाढ देहरी, राजेश पुत्र कानजी वेष्णव उम्र 35 साल निवासी पिपलाई एवं बाबूलाल मीना पुत्र कजोड़मल उम्र 60 साल निवासी पिपलाई को प्र्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24