Home » Blog » राजेश पायलट राजकीय महाविद्यालय लालसोट में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

राजेश पायलट राजकीय महाविद्यालय लालसोट में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 

Facebook
Twitter
WhatsApp

राजेश पायलट राजकीय महाविद्यालय लालसोट में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

राजेश पायलट राजकीय महाविद्यालय लालसोट में 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चल रही विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के आज चतुर्थ दिवस पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल चार टीमों के खिलाडियों ने भाग लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में राममनीष गुर्जर एवं मनमोहन सिंह बिलोनिया की टीम में प्रतिस्पर्धा हुई जिसमें राममनीष गुर्जर की टीम विजयी रही l फाइनल मैच के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सुभाष पहाड़िया ने सभी विद्यार्थियों को फाइनल मैच के लिए शुभकामनाएं दी एवं क्रीड़ा समिति के संयोजक श्री हनुमान प्रसाद मीना ने सभी विद्यार्थियों को खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया l इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सुभाष पहाड़िया सहित श्री हनुमान प्रसाद मीना, डॉ एच के सिंह, डॉ जितेंद्र कुमार बैरवा, श्री राकेश कुमार मीना,श्री लोकेश कुमार मीना , साक्षी मीना, कांता मीना, खेल प्रभारी डॉ मोहन लाल खटीक, भारती चतुर्वेदी,डॉ नेहा राघव, गायत्री पांडिया, श्री देवेन्द्र सिंह राजावत, राजेश चौहान, प्रिया मीना,राधेश्याम बैरवा, हरकेश मीना, विष्णु सैनी आदि अधिकारी एवं कर्मचारी तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24