शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी प्रोफेसर सुभाष पहाड़िया

राजेश पायलट राजकीय महाविद्यालय लालसोट में दिनांक 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चल रही खेलकूद गतिविधियों के तहत आज तृतीय दिवस को गोला फैंक एवं तश्तरी फैंक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें गोला फैंक प्रतियोगिता में नितिन कुमार शर्मा ने प्रथम स्थान आर्यन स्वामी एवं सोमदेव ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान एवं प्रियांशु शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वही तश्तरी फैंक प्रतियोगिता में मनराज सैनी ने प्रथम स्थान, आर्यन स्वामी ने द्वितीय स्थान एवं मनीष सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सुभाष पहाड़िया ने शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने हेतु खेलों के महत्व के बारे में सभी प्रतिभागियों को बताया l इस अवसर पर महाविद्यालय के श्री हनुमान प्रसाद मीना , डॉ एच के सिंह, डॉ जितेंद्र कुमार बैरवा,श्री राकेश कुमार मीना, श्री लोकेश कुमार मीना, साक्षी मीना, कांता मीना, भारती चतुर्वेदी, डॉ नेहा राघव, गायत्री पांडिया, श्री देवेन्द्र सिंह राजावत, राजेश चौहान, प्रिया मीना,हरकेश मीना, विष्णु सैनी, इमरान खान, राजेंद्र मालिया, शिवनारायण मीना, राकेश पहाड़िया, राजेश बैरवा, शेरसिंह आदि अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे l
