Home » Blog » लालसोट में आदिवासी मीणा सेवा संघ की बैठक आयोजित हुई

लालसोट में आदिवासी मीणा सेवा संघ की बैठक आयोजित हुई

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट में आदिवासी मीणा सेवा संघ की बैठक आयोजित हुई

राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ लालसोट की मीटिंग बृजमोहन नगरिया वास (रिटायर्ड मैनेजर) की अध्यक्षता में अनुदानित आदिवासी मीणा छात्रावास कोथून रोड़ लालसोट पर आयोजित की गई।

जिसमें दीपावली स्नेह मिलन एवं आपसी भाईचारा कायम रखने पर विशेष चर्चाएं हुई। इस मौके पर आदिवासी मीणा महासभा के अध्यक्ष घनश्याम (बड़ेखण) ने संघ के सदस्यता अभियान को लेकर विचार रखें। कैलाश चंद्र प्रधानाचार्य श्रीमा ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा पर जोर देना होगा, वहीं सेवा निवृत विकास अधिकारी रामकिशोर मीणा द्वारा सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किए जाने जोर दिया एवं अशोक खुर्रा, रेवड़मल बडेंखण, घुम सिंह काकरिया, टी आर मीणा, धर्मसिंह मीणा, बदराम बडेंखण, धर्मराज मीणा, कैलाश मंडावरी, समाजसेवी रामावतार जोरवाल व आदिवासी मीणा सेवा संघ के तहसील अध्यक्ष हीरालाल बगड़ी सहित कई लोगों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24