विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, व्यासों का नोहरा गांव में 38 लाख के विकास कार्यो का विधायक रामबिलास मीना ने किया लोकार्पण व शिलान्यास

लालसोट. राहुवास तहसील के व्यासो का नोहरा गांव में शुक्रवार को विधायक रामबिलास मीना ने राउमावि में 38 लाख के विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास किया। विधायक ने 25 लाख रुपए की लागत से बने दो कक्षा-कक्ष और एक प्रयोगशाला कक्ष का लोकार्पण किया। इसके अलावा 13 लाख रुपए की लागत से एक अतिरिक्त कक्षा-कक्ष के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। विधायक ने अपने संबोधन में क्षेत्र के विकास में धन की कमी नही आने दी जाएगी, विद्यालय परिसर में 5 लाख रुपए की लागत से टाइल्स बिछाने तथा दो अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का निर्माण करवाया जाएगा। इसके साथ ही सरपंच को विद्यालय में टीन शेड लगाने तथा चारदीवारी निर्माण कार्य ग्राम पंचायत से करवाने के निर्देश दिए। विधायक ने डूंगरपुर से व्यासों का नोहरा तक सडक़ निर्माण की मांग पर शीघ्र ही सडक़ निर्माण का भरोसा दिया। कार्र्यक्रम की शुरुआत में विधायक ने पूजा अर्चना के बाद पट्टिकाओं का अनावरण किया। ग्रामीणों ने विधायक का गर्म जोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच अर्चना शर्मा ने की। राहुवास मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह झूपडयि़ां, नगर मंडल अध्यक्ष अनिल बुर्जा, दौलतपुरा मंडल अध्यक्ष बलराम बैरवा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पौकरमनल सैनी, विद्यालय प्रधानाचार्य मीठालाल मीणा, हंसराज गुप्ता, रामरूप शर्मा, रघुवीर व्यास और मीडिया प्रभारी मोतीलाल मीणा समेत कई प्रबुद्ध जन भी मौजूद रहे।
