Home » Blog » राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में निकाला संवासा में पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में निकाला संवासा में पथ संचलन

Facebook
Twitter
WhatsApp

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में निकाला संवासा में पथ संचलन संवासा में निकाला पथ संचलन
लालसोट. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के मौके पर उपखण्ड के सवांसा गांव में सोमवार को स्वयं सेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन से पूर्व सरस्वती आदर्श बाल विद्या मंदिर के खेल मैदान में स्वयंं सेवकों द्वारा धर्मध्वज फहराया गया एवं शास्त्र पूजन किया। जिसके बाद घोष वादन के साथ बैरवा मोहल्ला, हरिजन मोहल्ला, जांगिड़ मोहल्ला एवं मुख्य बाजार से गुजरते हुए पुन: खेल मैदान के पर पहुंचा। इस दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासित पंक्तियों में उत्साहपूर्वक कदमताल किया एवं जगह जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रांत सह कार्य प्रमुख रामवतार ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में आत्मगौरव जागृत करने और राष्ट्रीय एकता को सशक्त बनाने के लिए संघ द्वारा सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्व-जागरण, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक शिष्टाचार जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं, जिन्हें प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना आवश्यक है। इस दौरान राकेश जोशी, मीठालाल माली, लोकेश कुमार घीया, श्याम सुंदर कटरा एवं बजरंग लाल गुप्ता समेत कई स्वयं सेवक मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24