वन,पर्यावरण मंत्रालय का अर्थियन अवार्ड , भारत स्काउट गाइड के 7 जल मित्रों का हुआ सम्मान

वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के अर्थियन अवार्ड में विशिष्ट कार्य करने वाले 7 जल मित्र शिक्षकों का सम्मान होटल सोनी में आयोजित कार्यक्रम में किया गया, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के जिला क्लाइमेट कॉर्डिनेटर महेंद्र साहू ने बताया की कार्यक्रम में वन विभाग के रेंजर रामकिशन मीना, पूर्व संयुक्त निदेशक गोविंद नारायण माली, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण मीना, नेशनल मास्टर ट्रेनर श्रीकांत शर्मा ने सभी जल मित्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । उन्होंने बताया की विप्रो अर्थियन अवार्ड में लालसोट से 10 फाइल जमा की गई है, जिसमें 7 विद्यालय राउमावि डोब, राउमावि किशोरपुरा, राउमावि टोडा ठेकला, राउमावि इंदावा , अपेल एकेडमी, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खोहरापाड़ा, राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय बिनोरी का चयन किया गया है ।
कार्यक्रम में जल संरक्षण पर किए गए कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई ।
इस दौरान प्रिंसिपल प्रदीप कुमार शर्मा, राजेंद्र कुमार यादव, हरिशंकर रैगर, राकेश शर्मा, राहुल खंडेलवाल, यूथ कमेटी अध्यक्ष हर्ष शर्मा उपस्थित रहे ।
*इनका हुआ सम्मान*
किशोरपुरा से कज़ोड़ मल गुर्जर, डोब से महेंद्र साहू, बिनोरी से प्रिया गुर्जर, टोडा ठेकला से सुनीता कुमारी, अपेल एकेडमी से ज्योति शर्मा, इंदावा से कमलेश कुमार शर्मा, खोहरापाड़ा से श्रीकांत शर्मा को सम्मानित किया गया ।
