विधायक रामबिलास मीना ने व्यापारियों को जीएसटी की नर्ई दरों के पत्रक बांटे

लालसोट. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मौके पर भाजपा द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाडे के तहत मंगलवार को रामबिलास अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों एवं दुकानदारों से मुलाकात करते हुए जीएसटी की नयी दरों के प्रपत्रक वितरित किए गए। इस दौरान विधायक ने दुकानदारों व आम जन से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा सभी लोगों को बड़ी राहत दी है। इस दौरान विधायक के साथ नगर सभापति प्रतिनिधि सोनू बिनोरी, पूर्व चेयरमैन जगदीश प्रसाद सैनी, अनिल बुर्जा, अभिनव त्रिपाठी, बालमुकंद शर्मा, अजीत जैन, नंदकुमार पांखला, सत्यनारायण बोहरा, कांजी सुरतपुरा, राकेश जोशी, डा शंभूलाल कुई वाला, लक्ष्मीनारायण भारद्वाज,हरिओम सलेमपुरा, एडवोकेट अनुप माठा, राम सिंह कांकरिया एवं जगदीश अग्रवाल ने दुकानदारों व ग्राहकों को जीएसटी कम होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी।
