पुलिस व खनिज विभाग की संयुक्त बडी कार्यवाही , अवैध रूप से खनन करते हुए तीन टैक्टर मय कम्प्रेशर मशीन को किया जप्त

लालसोट। महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर राहुल प्रकाश आईपीएस द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध चलाये गये अभियान के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक दौसा सागर राणा आईपीएस व दिनेश अग्रवाल आरपीएस अति. पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार वृत्ताधिकारी वृत लालसोट दिलीप मीना आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी मनीषा मीना के कुशल नेतृत्व मे थाना झांपदा पर गठित टीम द्वारा व खनीज विभाग द्वारा 28.09.2025 को ग्राम संवासा की अरावली की पहाडियों में अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए तीन टैक्टर मय कम्प्रेशर मशीनो को जप्त किया गया। पुलिस के अनुसार
ग्राम संवासा मे अरावली की पहाडियो मे अवैध रूप से खनन की लगातार मिल रही शिकायतो को संज्ञान में लेते हुए वृत स्तर पर टीम गठीत कर आज दिनांक 28.09.2025 को पुलिस थाना झांपदा, पुलिस थाना लालसोट व खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से खनन करते हुए तीन टैक्टर मय कम्प्रैसर मशीन को जप्त किया जाकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है
