डीएपी के अवैध भंडारण का आरोपी गिरफ्तार
बगड़ी में कृषि विभाग द्वारा अवैध डीएपी का स्टाक जब्त करने का मामला

लालसोट. गत दिनों उपखण्ड के बगड़ी गांव में कृषि विभाग द्वारा अवैध डीएपी का स्टाक पकड़े जाने के मामले में एक जने को अवैध भंडारण के आरोप में गिरफ्तार किया है। मंडावरी पुलिस केेे अनुसार २० सितम्बर को कृषि विभाग के बीज उर्वरक कीटनाशक निरीक्षक एवं सहायक निदेशक अशोक कुमार मीणा ने प्र्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि डीएपी उर्वरक के अवैध भण्डारण की सूचना पर ग्राम बगडी मे पहुंचे, जहां पर महारिया बगडी रोड पर एक मकान मे जहां डीएपी का अवैध भण्डारण शारूप पुत्र उमर गांव दोहा, तहसील फिरोजपुर जिला नूंह (हरियाणा) द्वारा करना बताया। जिस पर कमरे मे डीएपी उर्वरक के कुल 187 बैंग को जब्त किया गया। पुलिस ने प्र्रकरण दर्ज कर शारुप पुत्र उमर मोहम्मद मेव उम्र 30 साल निवासी दोहा पुलिस थाना फिरोजपुर जिला नूंह मेवात (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने बताया कि आरोपी से गहन अनुसंधान जारी है।
