Home » Blog » राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का जिला शैक्षिक सम्मेलन का विधायक रामबिलास मीना ने किया उद्घाटन

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का जिला शैक्षिक सम्मेलन का विधायक रामबिलास मीना ने किया उद्घाटन

Facebook
Twitter
WhatsApp

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का जिला शैक्षिक सम्मेलन का हुआ उद्घाटन

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन दा प्रभू कौशल रिसॉर्ट में आयोजन किया जा रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष सतीश सैन व संयोजक नवीन शर्मा सुकार ने बताया कि सम्मेलन की अध्यक्षता प्रांतीय संरक्षक प्रह्लाद शर्मा एवं मुख्य अतिथि विधायक रामबिलास मीना एवं मुख्य वक्ता प्रांतीय घोष मनोज शर्मा, विभाग प्रचारक सवाईमाधोपुर दीपक शर्मा रहे। जिलाध्यक्ष अवधेश शर्मा ने संगठन के कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

जिला मंत्री राजकुमार शर्मा द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। विधायक रामबिलास मीना ने बताया कि शिक्षक एक ऐसा कारीगर होता है,जो बच्चों को मनचाहे सांचे में डाल सकता है।ब्लॉक में रिक्त चल रहे पदों को भरवाने का आश्वाशन दिया

एवं संगठन की समस्याओं का निराकरण हेतु आश्वाशन दिया।समारोह में ADO तेजकरण शर्मा,एडीपीसी गिर्राज मीना ,विभाग संगठन मंत्री कालूराम मीना,संभाग संगठन मंत्री परीक्षित शर्मा,सभी उपशाखाओं के अध्यक्ष,मंत्री व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बदराम मीना,मुन्ना लाल मीना,लालूराम बैरवा,भरतलाल मीना,राजेश शर्मा,शिवदयाल शेखावत,ज्ञानचंद मीना,मनोज सोनी,चेतराम मीना,हनुमान मीना ,संजय गुप्ता,भोलाराम रैगर,विश्व बंधु शर्मा,रमेश चक्रधारी,राजेश गुर्जर,बाबूलाल महावर,आदि शिक्षक बंधु उपस्थित रहे। हिंदुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

मंच संचालन नवीन शर्मा सुकार एवं विमल गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

लालसोट. शहर के पीएमश्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुलिस विभाग द्वारा छात्रों को गुड टच-बैड टच’ और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानो  पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]