Home » Blog » महारिया में जहरीला कीड़ा कांटने से दो सगी बहिनों की मौत

महारिया में जहरीला कीड़ा कांटने से दो सगी बहिनों की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp

जहरीला कीड़ा कांटने से दो सगी बहिनों की मौत, घर में एक ही खाट पर सो रही दोनो सगी बहिनें , मंडावरी थाना क्षेत्र के महारिया गांव का है मामला

लालसोट.मंडावरी थाना क्षेत्र के महारिया गांव में मंगलवार सुबह जहरीला कांटने से दो सगी बहिनों की मौत हो गई। दो बेटियों के परिजनों ने बताया कि अनुसार अर्चना उम्र 7 वर्ष और तनुष्का उम्र 5 वर्ष पुत्री जमनलाल मीना रात में खाना खाने के बाद घर पर बने छप्परपोश में मां के साथ सोई थी, मंगलवार सुबह 5 बजे अचानक दोनों बेटियां चिल्लाई। जिस पर वहां मौजूद परिजनों को बताया कि उनके पेट पर किसी कीड़े ने कांट लिया है। कुछ देर बाद ही दोनो की हालत बिगडऩे लगी, जिस पर परिजन हाथों हाथ उन्हे उपचार के लिए मंडावरी उप जिला हॉस्पिटल ले गए, जहां से उन्हे लालसोट जिला हॉस्पिटल के लिए रैफर कर दिया गया। जिला हॉस्पिटल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनो बालिकाओं को मृत घोषित कर दिया। मंडावरी थाना पुलिस ने बताया कि प्रकरण को मर्ग में दर्ज कर दोनों बच्चियों के शव को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

लालसोट. शहर के पीएमश्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुलिस विभाग द्वारा छात्रों को गुड टच-बैड टच’ और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानो  पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]