Home » Blog » लालसोट जिला हॉस्पिटल में मिलेगी चौबीस घंटे एक्सरे जांच की सुविधा, विधायक ने दिए निर्देश, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत मेगा स्वास्थ्य शिविर संपन्न

लालसोट जिला हॉस्पिटल में मिलेगी चौबीस घंटे एक्सरे जांच की सुविधा, विधायक ने दिए निर्देश, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत मेगा स्वास्थ्य शिविर संपन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट जिला हॉस्पिटल में मिलेगी चौबीस घंटे एक्सरे जांच की सुविधा, विधायक ने दिए निर्देश, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत मेगा स्वास्थ्य शिविर संपन्न

लालसोट. विधायक रामबिलास मीना के निर्देश पर शहर के राजकीय जिला चिकित्सालय में शीघ्र ही चौबीस घंटे एक्सरे जांच की सुविधा के निर्देश दिए है, विधायक के निर्देश पर विभाग के अधिकारियों ने शीघ्र ही मरीजों को जिला हॉस्पिटल में मरीजों के लिए चौबीस घंटे एक्सरे जांच की सुविधा शुरू करने का भरोसा दिया है। विधायक ने यह निर्देश मंगलवार को जिला हॉस्पिटल में भारत सरकार के स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में अपने संबोधन के दौरान कही। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश की भजनलाल शर्मा सरकार आम जन को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित शिविर का आम जन अधिक से अधिक लाभ उठाएं। विधायक ने कहा कि जिला हॉस्पिटल में मरीजों को बेहतर उपचार के पर्र्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे है एवं इसे आधुनिक हॉस्पिटल की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। शिविर के मौके पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत में सीएमएचओ डॉ. सीताराम मीना, आरसीएचओ डॉ.बाबूाल मीना, पीएमओ डॉ. राजकुमार सेहरा एवं बीसीएमएचओ डॉ. पवन जैन ने विधायक व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सभापति पिंकी चतुर्वेदी, शंभूलाल कुई वाला, सतपाल मीना, नगर मंडल अध्यक्ष अनिल बुर्जा समेत कई जनों ने भी विचार प्रकट किए। जिला हॉस्पिटल के उपनियंत्रक डॉ अनुराग दैमन ने बताया कि शिविर में ईएनटी, नेत्र, रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर जाँच, प्रसवपूर्व जांच, टीकाकरण, एनीमिया, टेलीमेडिसन, टीबी, सिकल सेल जाँच और विशेष परामर्श की सेवाएँ दी गईं। स्वस्थ जीवनशैली के लिए मोटापा नियंत्रण, बाल्यावस्था देखभाल, मासिक धर्म स्वच्छता और पोषण पर जोर दिया गया। शिविर में 1713 मरीजों का उपचार किया गया। विधायक ने 38 टीबी मरीजों को चिकित्सकों के सहयोग से पोषण किट और 6 दिव्यांग सर्टिफिकेट वितरित किए। इस मौके पर भाजपा की ओर से मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया,जिसमे 51 जनों ने रक्तदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24