Home » Blog » भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर हुआ आयोजित, 328 स्काउट गाइड ने आमत्विश्वास के साथ सीखे मानवीय गुण

भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर हुआ आयोजित, 328 स्काउट गाइड ने आमत्विश्वास के साथ सीखे मानवीय गुण

Facebook
Twitter
WhatsApp

भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर, 328 स्काउट गाइड ने आमत्विश्वास के साथ सीखे मानवीय गुण

भारत स्काउट गाइड के 5 दिवसीय द्वितीय, तृतीय, राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण कैंप का समापन दादू पैलेस लालसोट में हुआ, जहां 24 विद्यालय के 196 स्काउट, 86 गाइड, 31कब, 15बुलबुल ने सत्यनिष्ठा, साहस, धैर्य और आत्मविश्वास जैसे गुणों को विकसित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया ।

इन कैंप में स्काउट और गाइड के नियम और प्रतिज्ञा स्काउट और गाइड के मूल सिद्धांतों और नियमों की जानकारी दी गई।

*प्राथमिक उपचार और आपदा प्रबंधन*: प्राथमिक उपचार और आपदा प्रबंधन की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।

– *टेंट और कैंपिंग*: टेंट लगाने और कैंपिंग करने के तरीके सिखाए गए। *ध्वज शिष्टाचार और राष्ट्रगान*: राष्ट्रगान और ध्वज शिष्टाचार का महत्व समझाया गया।  *कैंप फायर में सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्काउट गाइड ने मचाई धूम*: स्काउट गाइड ने प्रतिदिन होने वाले कैंप फायर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।

कैंप के समापन समारोह में पुलिस उपाधीक्षक दिलीप तन्मय, स्थानीय संघ प्रधान पुरुषोत्तम जोशी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्य नारायण मीना, नाथू दास स्वामी ने स्काउट गाइड को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्काउट गाइड ने अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया।

पुलिस उपाधीक्षक ने कहा की कैंपों का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व, टीम वर्क और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे गुणों को विकसित करना है, जो उन्हें भविष्य में सफल और जिम्मेदार नागरिक बनाने में मदद करेंगे ।

स्काउट सचिव श्रीकांत शर्मा ने बताया की सभापति पिंकी चतुर्वेदी, समाज सेवी सोनू बिनोरी, अपेल एकेडमी के निदेशक राकेश शर्मा, अनुश्री के निदेशक सुधांशु शर्मा, संता किड्स के निदेशक सत्य प्रकाश स्वामी,सृष्टि एकेडमी के निदेशक शशि शर्मा , महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खोहरापाड़ा की प्रिंसिपल चेतना बंशीवाल ने शिविर का निरीक्षण किया ।

*शिक्षक संघ राष्ट्रीय के समस्त पदाधिकारियों ने किया शिविर का निरीक्षण*

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष अवधेश शर्मा, लालसोट उपशाखा अध्यक्ष अविनाश शर्मा सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने निरीक्षण कर शिविर की सराहना की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24