Home » Blog » राजौली राजकीय विद्यालय में विज्ञान मेला व बाल संसद का आयोजन

राजौली राजकीय विद्यालय में विज्ञान मेला व बाल संसद का आयोजन 

Facebook
Twitter
WhatsApp

राउमावि राजौली में विज्ञान मेला व बाल संसद का आयोजन

आज दिनांक 20.09.2025 को स्थानीय विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजौली में विज्ञान मेला व बाल संसद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान् सत्यनारायण मीना सीबीईओ लालसोट व विशिष्ट अतिथि श्री बिहारी लाल वर्मा एसीबीईओ रहे। प्रधानाचार्य श्री राम निवास मीना ने सभी आगन्तुकों का स्वागत किया। सीबीईओ श्री सत्यनारायण मीना ने फीता काटकर विज्ञान मेले का उद्घाटन किया तथा प्रत्येक मॉडल का अवलोकन किया व बालकों से जानकारी प्राप्त की तथा उनका उत्साहवर्धन किया। सीबीईओ साहब ने विज्ञान के मॉडलों की तारीफ की तथा विज्ञान मेले की प्रभारी सुश्री ममता सांवरिया के कार्य की विशेष प्रशंसा की जिनके मार्गदर्शन में विज्ञान मॉडल बनाये गये। इसके पश्चात् बाल संसद के सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाई गई। प्रधानमंत्री के पद पर डोली बैरवा के साथ ही अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। सीबीईओ साहब ने बाल संसद के सभी मंत्रियों को अपने-अपने कार्यों के प्रति जागरूक रहकर कार्य करने को कहा। साबीईओ साहब व अतिथियों ने प्रखर राजस्थान के अन्तर्गत स्थापित रीडिंग कॉर्नर का भी अवलोकन कर प्रशंसा की। बाल संसद प्रभारी ममता मीना रही l इस अवसर पर रतन लाल माली, हरकेश मीना, जगदीश प्रसाद नापित, ममता मीना, शिवराज मीना, विष्णु अग्रवाल, विजय कुमार शर्मा, गुलाब चन्द मीना, गौरव व्यास सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24