संस्कृत विद्यालयीय संभागीय स्तर टूर्नामेंट में वालीबॉल में मेजबान श्रीरामपुरा रही विजेेता

लालसोट. उपखण्ड के श्रीरामपुरा गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में खेली जा रही संभाग स्तरीय उच्च प्राथमिक छात्र वर्ग 14 वर्षीय खेलकूद प्र्रतियोगिता में गुरुवार को विभिन्न खेलों के फाइनल मैच खेले गए। वालीबॉल में मेजबान श्रीरामपुरा विद्यालय ने टीम ने शाहपुरा को हराकर विजेता रही। कबड्डी के फाइनल मैच मे बहरावंडा ने रावण का टीला दौसा को हराया, बैडमिंटन के फाइनल मैच में सालगरामपुरा ने खैरथल मंडी को हराया एवं फुटबॉल में वरिष्ठ उपाध्याय दौसा ने बहरावंडा को हराया। इसी तरह 100 मीटर दौड़ में दौसा के अल्फेज प्रथम व बाढ श्रीमा के रोहित मीना द्वितीय रहे, 200 मीटर में मयंक कोटकासिम प्रथम एवं दौसा के हर्ष द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में सवांसा के ेकन्हैयालाल सँवासा प्र्रथम एवं इंदावा के गिरिराज गुर्जर द्वितीय, 600 मीटर दौड़ में बिनोरी के खुश कीर एवं कोटकासिम के जसवंत द्वितीय रहे एवं 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में कोटकासिम विजेता व दौसा उपविजेता रही । कुश्ती के 38 किलो वर्ग में दिनेश नायक एवं ३५ किलो वर्ग में करण नायक इन्दावा ने विजय हासिल की है । केन्द्राध्यक्ष सुरेश चंद मीना ने प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार सुबह १० बजे संभागीय संस्कृत शिक्षाधिकारी जयपुर संभाग के मुख्य आतिथ्य में होगा।
