Home » Blog » राजेश पायलट कॉलेज में पर्यावरण जागरूकता एवं स्वच्छता पर व्याख्यान

राजेश पायलट कॉलेज में पर्यावरण जागरूकता एवं स्वच्छता पर व्याख्यान

Facebook
Twitter
WhatsApp

राजेश पायलट कॉलेज में पर्यावरण जागरूकता एवं स्वच्छता पर व्याख्यान

लालसोट। राजेश पायलट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लालसोट में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में राजस्थान राज्य महिला नीति के तहत मंगलवार को पर्यावरण जागरूकता एवं स्वच्छता विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता वाणिज्य विभाग की सहायक आचार्या भारती चतुर्वेदी रहीं। उन्होंने कहा— “स्वच्छता केवल आदत नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है। हर विद्यार्थी को स्वच्छता दूत बनकर समाज में जागरूकता फैलानी चाहिए।”

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुभाष पहाड़िया ने अध्यक्षता करते हुए कहा— “स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण ही अच्छे समाज और राष्ट्र निर्माण की नींव है। स्वच्छता ही सेवा है।”

इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी सहायक आचार्या प्रिया भारती शर्मा ने कहा— “राजस्थान राज्य महिला नीति का उद्देश्य नारी शक्ति को जागरूक कर समाज में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने हेतु प्रेरित करना है। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।”

व्याख्यान के पश्चात विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर की सफाई की। समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा और सभी ने मिलकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24