Home » Blog » लालसोट बड़ वाले बालाजी के सुन्दर कांड के हुए पाठ

लालसोट बड़ वाले बालाजी के सुन्दर कांड के हुए पाठ

Facebook
Twitter
WhatsApp

भारतीय सेना को समर्पित हनुमान चालीसा पाठ,अनुराग सेवा संस्थान लालसोट के 31 वर्ष पूर्ण होने पर संस्थान द्वारा *”अनुराग -31″* के अन्तर्गत आयोजित विभिन्न 31 कार्यक्रमों में शामिल 3100 सामूहिक संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ सातवें शनिवार की सायं बड के बालाजी सर्राफा बाजार लालसोट के सम्पन्न हुआ।

अनुराग सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सामूहिक संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ राष्ट्रीय एकता व भारतीय सेना को समर्पित है जो हमारे देश के जवानों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। सभी ने हनुमान चालीसा पाठ करके हमारे देश के सैनिकों को हनुमान जी जैसा अतुलित बलशाली बनाने की कामना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ बृजकिशोर अमावरा समन्वयक कुलदीप डूंगरवाडा , लोकेश सैन के मधुर कण्ठों के साथ श्री गणेश वंदना से प्रारंभ हुए संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ में सभी ने सामूहिक रूप से लय में लय मिला मंत्र मुग्ध हो कर पाठ किया।

संस्थान द्वारा प्रत्येक शनिवार को सायं आठ बजे विभिन्न देवालयों में संगीतमय सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा।

इस अवसर पर अनुराग सेवा संस्थान अध्यक्ष अंशुल सोनी, सचिव श्याम सुन्दर चौण्डियावास, लल्लू प्रसाद जागा, पूर्व पार्षद हरि ओम शर्मा, पूर्व पार्षद मदन हट्टीका, मोहन एम डी , गिरधारी व्यास, एडवोकेट कमलेश शर्मा, चीकू व्यास , लखन पाटोदिया, गिर्राज खाण्डल, राकेश शर्मा पत्रकार, विशाल गौतम, बगरु जंगम, विष्णु सोनी, राजू सैन, रामबाबू पंसारी, कमल रछोया , दिनेश पाराशर सहित कई श्रद्धालुओं ने सामूहिक हनुमान चालीसा पा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24