Home » Blog » लालसोट जैन युवा संघ द्वारा जिनवाणी सजावट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

लालसोट जैन युवा संघ द्वारा जिनवाणी सजावट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

Facebook
Twitter
WhatsApp

श्री दिगंबर जैन युवा संघ लालसोट के तत्वावधान में भाद्रपद मास की होने वाली प्रतियोगिताओं में आज जिनवाणी सजावट प्रतियोगिता का आयोजन श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रांगण में किया गया। कुल 08 प्रतिभागी अरिका जैन, रिया जैन,बीना जैन, सीमा जैन बड़जात्या, कोमल जैन बडजात्या, अंजलि बैनाड़ा, दिव्या बैनाडा, आभा जैन श्रीमाल ने भाग लिया।

प्रभारी अरिहंत बैनाड़ा, समुद्र जैन ,अंकुर बैनाडा ,सिद्धार्थ बड़जात्या , अरिहंत पाटनी, प्रेमचंद जैन पीसी रहे l अध्यक्ष रवीन्द्र बडजात्या ने बताया कि परिणाम पंचमी के दिन सामूहिक समापन कार्यक्रम में घोषित किए जाएंगे व पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस दौरान अभिनव बैनाडा, पीयूष कासलीवाल, अमन जैन खेडली सहित अनेक युवा संघ सदस्य उपस्थित थे, इसी क्रम में सकल जैन समाज के तत्वावधान में कल दिनांक 2 सितंबर 2025 को वार मंगलवार को सुगंध दशमी के अवसर पर महाअतिशयकारी संकट मोचक 1008 श्री शांतिनाथ भगवान के दरबार में श्री दिगंबर जैन मंदिर छोटा लालसोट में अनु एंड पार्टी के द्वारा मधुर संगीत की लहरियो के साथ मध्याह्न 11:15 से श्रीचौबीस भगवान की विधान मंडल पूजन होगी समाज के अजीत कुमार बडजात्या ने बताया कि सायंकाल 6:30 बजे 108 दीपों से महाआरती की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

लालसोट. शहर के पीएमश्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुलिस विभाग द्वारा छात्रों को गुड टच-बैड टच’ और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानो  पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]