प्रेस नोट
कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, राजेश पायलट राजकीय महाविद्यालय लालसोट में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर

एन एस एस की तीनों इकाइयों एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हो रहीं विभिन्न गतिविधियों में आज 30 अगस्त को कबड्डी एवं दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ l महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुभाष पहाड़िया ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को खेलों में अधिकाधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया l 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में आर्यन स्वामी ने प्रथम, अभिनव मीना ने द्वितीय, पुष्पेंद्र शर्मा ने तृतीय स्थान तथा 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में दिलखुश सैनी ने प्रथम, अभिनव मीना एवं विकास मीना ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान, वीरेंद्र कुमार बैरवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l वही कबड्डी प्रतियोगिता में अभिमन्यु एंड टीम विजेता रहीं l इसी अवसर पर सभी विद्यार्थियों के लिए ” मेजर ध्यानचंद की जीवनी एवं खेलो के महत्त्व ” पर एक विशिष्ट व्याखान का भी आयोजन किया गया l जिसके मुख्य वक्ता महाविद्यालय के सहायक आचार्य रामभरोसी बैरवा ने मेजर ध्यानचंद के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला l इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो पीएम मीना, डॉ एच के सिंह, हनुमान प्रसाद मीना, डॉ जितेंद्र कुमार बैरवा, प्रिया भारती शर्मा, साक्षी मीना, कांता मीना, एन एस एस की तीनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी लोकेश कुमार मीना, राकेश कुमार मीना, भारती चतुर्वेदी , खेल प्रभारी डॉ मोहन लाल खटीक, नेहा राघव, गायत्री पांडिया, देवेंद्र सिंह राजावत, राजेश चौहान, राधेश्याम बैरवा, हरकेश मीना विष्णु सैनी,इमरान खान, राजेंद्र मालिया, मोहनलाल सैनी, शिवनारायण मीना,बाबूलाल सैनी, शेर सिंह, राजेश बैरवा आदि कर्मचारी एवं अधिकारी तथा सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे l
