Home » Blog » प्रताप सिंह बारहठ शौर्य स्मरण पर्व पर आयोजित किया प्रताप प्रण दिवस, राजस्थान को नशा मुक्त बनाने का अभियान

प्रताप सिंह बारहठ शौर्य स्मरण पर्व पर आयोजित किया प्रताप प्रण दिवस, राजस्थान को नशा मुक्त बनाने का अभियान

Facebook
Twitter
WhatsApp

प्रताप सिंह बारहठ शौर्य स्मरण पर्व पर आयोजित किया प्रताप प्रण दिवस, राजस्थान को नशा मुक्त बनाने के अभियान पर निकले संगठन भगत सिंह आभामंडल का काफिला आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डिडवाना पहुंचा।
नशा मुक्त राजस्थान अभियान के दौसा जिला प्रभारी अक्षित जांगिड़ ने युवाओं को नशे से दूर रहने व बीड़ी- तंबाकू के सेवन से होने वाली गंभीर समस्याओं के बारे में जानकारी दी। अक्षित जांगिड़ के नैतृत्व में सामूहिक शपथ दिलाई गई|

संयोजक अमन शर्मा राजपूर्ण ने प्रताप सिंह बारहठ की जीवनी प्रश्र प्रकाश डाला व आज के युवा को उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता बताई | राजपूर्ण ने बारहठ के जीवन को राष्ट्र प्रेम की सच्ची परिभाषा बताई |
आभामंडल के नीरज जोशी ने बताया की आभामंडल टीम ने विद्यालय पहुंचकर उपस्थित विद्यार्थियों युवाओं व शिक्षकों को नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ दिलवाई व नशे के विरुद्ध लड़ाई में साथ देने तथा नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान किया।

अभियान प्रभारी डा रवि ने कहा की नशा नाश का द्वार है व नशा एक व्यक्ति का नहीं बल्कि संपूर्ण परिवार का स्वास्थ्य खराब करता है तथा घरेलू – सामाजिक वातावरण को भी कलुषित करने का कार्य करता है। अध्यक्ष लखन पाटोदिया ने आभामंडल के प्रदेश स्तरीय अभियान के क्रियान्वयन की जानकारी दी | सभी ने प्रताप सिंह बारहठ को पुष्पांजलि अर्पित करी |
प्रधानाचार्य श्री अरविंद शर्मा जी ने भी नशे से मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर परिणामों को विद्यार्थी को समझाया व आभामंडल टीम का आभार प्रकट किया ।
इस दौरान घनश्याम जी शर्मा, बालमुकुंद जी जांगिड़, कृष्णा शर्मा, प्रहलाद नारायण मीणा,सीमा शर्मा,रामकिशोर जी सैनी,नवल किशोर स्वामी,विकास सैनी,बाबूलाल मीणा,मुकेश गुप्ता,रेखा धाकड़, श्रुति पाराशर,संतोष शर्मा समेत आभामंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24