Home » Blog » रालावास गणेशधाम पर गणेश मेले का हुआ आयोजन , विधायक रामबिलास मीना हुए शामिल

रालावास गणेशधाम पर गणेश मेले का हुआ आयोजन , विधायक रामबिलास मीना हुए शामिल

Facebook
Twitter
WhatsApp

धार्मिक आयोजनों से बढता है भाई-चारा, रालावास गांव के गणेशधाम पर मेले की शुरुआत

लालसोट. क्षेत्र के रालावास गांव के गणेशधाम पर बुधवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर दो दिवसीय विशाल मेले की शरुआत हुई। मेले के प्रथम दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गणेश जी के दर्शन करते हुए पूजा अर्चना की। इस मौके पर डिडवाना, डिडवाना, सलेमपुरा, रामगढ पचवारा समेत कई जगहों से पदयात्राएं भी गणपति भगवान के जयकारों के बीच पहुंची। मेले के मौके पर भव्य फूल बंगला झांकी भी सजाई। उद्घाटन के मौके पर कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्र्रस्तुती दी। उद्घाटन समारोह में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक रामबिलास मीना ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से लोगों में धार्मिक भावनाओं के साथ आपसी प्रेम व भाई-चारा भी बढता है। इस मौके पर उन्होंने मंदिर परिसर में सिंगल प्वाईंट लगाने एवं टाईल्स लगाने की घोषणा की। इस दौरान सभापति प्रतिनिधी सोनू बिनोरी ने मंदिर परिसर में एलईडी लाइट लगाने की घोषणा भी गई। समारोह की अध्यक्षता सरपंच मुकलीदेवी ने की। इस दौरान मेला कमेटी अध्यक्ष धर्मराज मीना, कन्हैयालाल मीना, भागीरथ पटेल, नंदलाल पटेल, गिर्राज मीना, बनवारी महावर, अर्जुन बडनाई, मुकेश गोरवाल, कानाराम, लक्ष्मण, सुखराम, अशोक समेत सभी पदाधिकारियों व ग्रामीणों ने विधायक व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर जिप सदस्य श्रीनारायण मीना, डूंगरपुर सरपंच दीनदयाल मीना, अशोक हट्टिका एडवोकेट, मंडल अध्यक्ष श्रीफूल मीना, अनिल बुर्जा, रामसिंह मीना, बलराम बैरवा एवं रुपसिंह बेपलावत समेत कई प्र्रबुद्ध जनों ने गणेश महाराज के दर्शन किए,जिनका मेला कमेटी की ओर से अभिनंदन भी किया गया। मेले के दौरान थानाधिकारी मदनलाल मीना की अगुवार्ई में पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24